सक्षम डांस अकादमी की “उत्तराखंड के हुनरबाज़” प्रतियोगिता में चमके नन्हें सितारे
जिला स्तर पर 150 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, फाइनल राउंड में पहुंचेंगे 20 प्रतिभागी
संवाददाता सीमा खेतवाल

सक्षम डांस अकादमी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम “उत्तराखंड के हुनरबाज़” के तहत आज जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 150 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिनमें से 20 बच्चों का चयन फाइनल राउंड के लिए किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती विशाखा खेतवाल (नवनिर्वाचित जिला पंचायत उपाध्यक्ष) उपस्थित रहीं। विशेष अतिथि के रूप में कैलाश नेगी (कोतवाल) तथा श्री दीपक खेतवाल (ग्राम प्रधान, आरे) ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय थापा (अध्यक्ष, सक्षम डांस अकादमी) ने की। मंच पर अजय चंदोला, उमेश जोशी, राहुल थापा, अंकित, धीरज, रेनू, इक्रा, रितिका और वैशाली सहित बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की मेहनत और हुनर की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन जगदीश नारायण ने किया।
