नैनीताल में होम स्टे नियमों के उल्लंघन पर कड़ा एक्शन: 11 इकाइयों पर छापेमारी; 5 को नोटिस, 2 पर लगा जुर्माना व 2 होंगे निरस्त! 👇
नैनीताल (25 जुलाई 2026): उत्तराखंड के सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों की सुरक्षा और होम स्टे मानकों को लेकर जिला प्रशासन बेहद सख्त रुख अपनाए हुए है। जिलाधिकारी (DM) नैनीताल ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की संयुक्त टीम ने शहर में संचालित होम स्टे इकाइयों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें 👉 किच्छा में गेहूँ खरीद के नाम पर महाघोटाला: फर्जी स्टांप और शपथपत्रों से ₹2.5 करोड़ हड़पे; 5 पर FIR दर्ज! 👇
11 होम स्टे इकाइयों की जांच, कई जगह मिलीं गंभीर अनियमितताएं
जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या एवं तहसीलदार नैनीताल अक्षय भट्ट के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने क्षेत्र में संचालित कुल 11 होम स्टे इकाइयों का भौतिक सत्यापन किया।
निरीक्षण के दौरान कई होम स्टे में होम स्टे नियमावली और मानकों का खुला उल्लंघन पाया गया। अनियमितताएं पाए जाने पर टीम ने तत्काल कड़ा एक्शन लेते हुए निम्नलिखित कार्रवाई की:
-
5 इकाइयों को कारण बताओ नोटिस: होम स्टे नियमावली का उल्लंघन करने पर 5 होम स्टे स्वामियों को नोटिस जारी किया गया।
-
₹20,000 का अर्थदण्ड: 2 होम स्टे इकाइयों पर प्रति इकाई ₹10,000/- (दस हजार रुपये) का नकद जुर्माना अधिरोपित किया गया।
-
2 होम स्टे का लाइसेंस होगा निरस्त: मानकों की गंभीर अनदेखी करने पर 2 होम स्टे इकाइयों के पंजीयन निरस्तीकरण की संस्तुति की गई है।
यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर रिश्वत कांड: उरेडा परियोजना अधिकारी धीरेंद्र पटवाल ₹40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार! 👇
‘मानकों से समझौता नहीं’ – जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का कड़ा संदेश
कार्रवाई के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट किया है कि जनपद में होम स्टे इकाइयों का निरंतर भौतिक निरीक्षण अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधा और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने जनपद के सभी होम स्टे संचालकों को सख्त हिदायत दी है कि वे उत्तराखंड होम स्टे नीति एवं नियमावली में दिए गए प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। यदि किसी भी इकाई में भविष्य में भी अनियमितता पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध निरस्तीकरण व सीलिंग जैसी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- 👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
- 👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
- 👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें

