Spread the love

विद्यार्थियों की कला ने जीता जिलाधिकारी का मन,कला को मिला प्रशासनिक प्रोत्साहन

हर्ष आर्ट गैलरी में 60 से अधिक विद्यार्थी नियमित ले रहे प्रशिक्षण, राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया नाम

संवाददाता सीमा खेतवाल।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मंगलवार को हर्ष आर्ट गैलरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स का अवलोकन कर उनकी सराहना की। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज़ में भी भाग लेना चाहिए, क्योंकि इससे उनका सर्वांगीण विकास होता है और आगे चलकर कला के क्षेत्र में भी बेहतर करियर बनाने की संभावनाएं हैं।

कार्यक्रम के दौरान गैलरी संचालक नंदन सिंह ने अपने हाथों से बनाई जिलाधिकारी एवं उनके परिवार की पोर्ट्रेट पेंटिंग भेंट की। इसके अलावा 9 विद्यार्थियों ने भी अपनी बनाई पेंटिंग्स जिलाधिकारी को भेंट कीं।

नंदन सिंह ने जानकारी दी कि हर्ष आर्ट गैलरी में वर्तमान में करीब 60 विद्यार्थी, युवा और शिक्षक नियमित रूप से आर्ट का प्रशिक्षण ले रहे हैं। यहां के विद्यार्थियों ने कम समय में उत्कृष्ट कला-कृतियां बनाकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।


Spread the love

You missed