नवनिर्मित बनभूलपुरा थाने का स्थलीय निरीक्षण करते एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी और अन्य पुलिस अधिकारीनवनिर्मित बनभूलपुरा थाने का स्थलीय निरीक्षण करते एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी और अन्य पुलिस अधिकारी
Spread the love

आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित होगा नवनिर्मित बनभूलपुरा थाना: SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश!

हल्द्वानी/नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आम जनमानस को बेहतर पुलिसिंग की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल डाॅ. मंजूनाथ टीसी ने नवनिर्मित थाना बनभूलपुरा का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नए थाना भवन की निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉पटेलनगर के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, मिसफायर होने से बची पीजी संचालक की जान; 2 पर मुकदमा दर्ज! 👇

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने थाना भवन के निर्माण की गुणवत्ता, विभिन्न प्रशासनिक कार्यालय कक्षों, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेख कक्ष (Record Room), आगंतुक कक्ष (Visitor Room), पुलिस बैरक, मालखाना, शस्त्रागार (Armory) तथा सुलभ प्रसाधन व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का गहन अवलोकन किया।

एसएसपी ने मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों और संबंधित पुलिस अधिकारियों को सख्त विधिक निर्देश दिए कि थाना परिसर में उपलब्ध कराई जाने वाली सभी बुनियादी एवं आधुनिक सुविधाओं को पूरी गुणवत्ता और तय समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाए।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल में दर्दनाक हादसा: राज्य अतिथि गृह में स्ट्रीट लाइट ठीक करते समय करंट लगने से संविदा बिजली तकनीशियन की मौत! 👇

निरीक्षण के दौरान एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट किया कि नवनिर्मित थाना भवन में आधुनिक सुविधाओं के उपलब्ध होने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित थाना भवन पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी, सुलभ और जनहितकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे क्षेत्र की जनता को त्वरित एवं बेहतर पुलिस सेवाएं प्राप्त हो सकेंगी।

यह भी पढ़ें 👉 रोज-रोज के उत्पीड़न से तंग आकर बहू ने ब्लेड से काटा ससुर का प्राइवेट पार्ट, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में! 👇

इस अवसर पर श्री रेवाधर मठपाल, पुलिस अधीक्षक संचार नैनीताल, श्री हरकेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, श्री जयांक पांडे सहायक अभियंता, श्री गगनदीप सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा, श्रीमती दीपा मिराल भवन लिपिक सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

You missed