Spread the love

नगर निगम की दुकानों का किराया बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू, 1250 दुकानों पर लागू होगी नई दरें

नगर निगम ने अपनी स्वामित्व वाली दुकानों के किराये में बढ़ोतरी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल नगर निगम क्षेत्र में कुल 1250 दुकानें निगम की संपत्ति के रूप में दर्ज हैं, जिन्हें लंबे समय से किराये पर आवंटित किया गया है।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2016-17 में इन दुकानों को चार जोन में विभाजित करते हुए किराया निर्धारित किया गया था। उस समय अधिकतम किराया 8 रुपये प्रति वर्गफुट प्रतिमाह और न्यूनतम किराया 2 रुपये प्रति वर्गफुट प्रतिमाह तय किया गया था। कई वर्षों से इन दरों में कोई संशोधन नहीं किया गया था।

हाल ही में शहरी विकास सचिव द्वारा जारी शासनादेश में स्थानीय निकायों को निर्देश दिया गया है कि उनकी स्वामित्व वाली संपत्तियाँ बाजार की वर्तमान दरों से कम कीमत पर आवंटित न की जाएँ। इसी निर्देश का पालन करते हुए नगर निगम ने दुकानों के किराये में संशोधन की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि नई किराया दरें वर्तमान बाजार मूल्य तथा जोनवार स्थिति के आधार पर तय की जाएँगी। किराया संरचना को अंतिम रूप देने के बाद सभी दुकानदारों को इसके संबंध में सूचित किया जाएगा।


Spread the love

You missed