सरकारी विज्ञापन
Uttarakhand Legal Concept Representing Court File Theft and Family Court in Haridwar
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, हरिद्वार / देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड के धर्मनगरी हरिद्वार स्थित न्यायालय परिसर से कानून और सुरक्षा व्यवस्था को ताक पर रखने वाली एक बेहद अजीबोगरीब और सनसनीखेज घटना सामने आई है। हरिद्वार के प्रधान कुटुंब न्यायालय में उस समय भारी हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई, जब अपनी ही पत्नी से फैमिली कोर्ट में विचाराधीन एक मुकदमे की मूल फाइल (पत्रावली) लेकर एक युवक रफूचक्कर हो गया। खास बात यह है कि जिस दिन इस घटना को अंजाम दिया गया, उस दिन न तो उस केस की कोई तारीख थी और न ही कोई पेशी तय थी। शातिर पति ने महिला अधिवक्ता के जूनियर होने का नाटक कर अदालती दस्तावेजों को चुरा लिया।

यह भी पढ़ें 👉उत्तर प्रदेश से अवैध असलहों की बड़ी खेप लेकर उत्तराखंड में प्रवेश कर रहे थे आरोपी”: पुलिस टीम पर की गई फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में लगी गोली

वकील का जूनियर बनकर कोर्ट पहुँचा था आरोपी

प्राप्त विस्तृत विवरण के अनुसार, प्रधान कुटुंब न्यायालय में तैनात आदेशिका वाहक धर्मवीर सिंह द्वारा सिडकुल थाने में दी गई तहरीर में बताया गया कि गत 13 अक्टूबर को इसरार नाम का एक युवक अचानक कुटुंब न्यायालय पहुँचा। कचहरी में पहुँचकर उसने खुद को संबंधित महिला अधिवक्ता अलविना का जूनियर बताया और रोब झाड़ते हुए कहा कि उसे ‘रेशमा बनाम इसरार’ मुकदमे की फाइल देखनी है।

अधिवक्ता का जूनियर होने की बात पर विश्वास करते हुए कोर्ट स्टाफ ने उसे मुकदमे की पत्रावली देखने के लिए सौंप दी। लेकिन किसी को इस बात का दूर-दूर तक अंदाजा नहीं था कि वह शख्स कचहरी के कागजात चुराने के इरादे से आया है।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष; युवक पर ईंट से जानलेवा हमला करने के मामले में मुखानी पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार 

कवर टेबल पर छोड़कर मूल कागजात लेकर कुछ ही मिनटों में हुआ फरार

शिकायत के मुताबिक, आरोपी इसरार ने बड़ी चालाकी से पत्रावली का बाहरी कवर और गत्ते वहीं कोर्ट टेबल पर ही छोड़ दिए, और महज कुछ ही मिनटों के भीतर बिना किसी को बताए मुकदमे की पत्रावली के सभी मूल कागजात लेकर चुपचाप फरार हो गया।

वह इतनी सफाई से कागजात लेकर निकला कि आसपास मौजूद कोर्ट स्टाफ या वकीलों को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब काफी देर तक वह वापस नहीं आया और फाइल की तलाश की गई, तो उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद जब मामले की जानकारी संबंधित महिला अधिवक्ता से ली गई, तो उन्होंने भी साफ तौर पर अनभिज्ञता जताई कि ऐसा कोई युवक उनका जूनियर नहीं है और न ही उन्होंने किसी को फाइल मंगाने के लिए भेजा था।

यह भी पढ़ें 👉शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता ने गौरा शक्ति ऐप के जरिए बचाई जान— पढ़ें पूरी खबर

सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज, कचहरी परिसर में मची खलबली

न्यायालय परिसर से विचाराधीन मुकदमे के मूल कागजात चोरी होने की इस गंभीर घटना से कचहरी में वकीलों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है। यह पूरा मामला अब हरिद्वार कचहरी में चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है कि आखिर बिना पेशी के कोई बाहरी व्यक्ति इतनी आसानी से न्यायिक पत्रावली कैसे लेकर गायब हो सकता है।

सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कोर्ट स्टाफ की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब न्यायालय परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपी इसरार की तलाश में जुटी है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

By admin