बसंती बिष्ट को महिला जिलाध्यक्ष, एडवोकेट प्रियंका जोशी विधि प्रकोष्ठ महिला जिलाध्यक्ष तो मोहित सदाना बने युवा के जिलाध्यक्ष
हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल ने नैनीताल जिले में संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान को लेकर रविवार को संकल्प बैंक्वेट हॉल, पीलीकोठी, मुखानी, हल्द्वानी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।
बैठक में दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री भुवन चन्द्र जोशी, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट मोहन काण्डपाल, युवा प्रकोष्ठ के कुमाऊं प्रभारी गौरव जोशी एवं USF के केंद्रीय अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन पदाधिकारियों के नेतृत्व और सक्रिय प्रयासों से संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान को गति मिली। बैठक में पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवाओं एवं नए साथियों ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक के दौरान उत्तराखंड क्रांति दल की विचारधारा एवं उत्तराखंड के हितों के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए बड़ी संख्या में युवाओं और नए साथियों ने दल की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर संगठन को नई मजबूती प्रदान करते हुए महत्वपूर्ण सांगठनिक नियुक्तियों की घोषणा भी की गई।
महिला शक्ति और युवाओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
दल में अपने साथियों के साथ शामिल हुईं एडवोकेट श्रीमती बसंती बिष्ट को नैनीताल जिले के महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाते हुए श्री मोहित सदाना को युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया। इसके अतिरिक्त एडवोकेट प्रियंका जोशी को नैनीताल जिले के विधि प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इन नियुक्तियों से संगठन में महिला, युवा एवं विधिक क्षेत्र की सक्रिय भागीदारी को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर श्री गोपाल कार्की ने भी अपने अनेक साथियों के साथ उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण कर दल के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण व्यक्त किया। उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं के दल से जुड़ने पर पार्टी पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। दल की ओर से श्री गोपाल कार्की को शीघ्र ही संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर भी सहमति व्यक्त की गई।
इन लोगों ने ग्रहण की दल की सदस्यता
सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से एडवोकेट श्रीमती बसंती बिष्ट, एडवोकेट प्रियंका जोशी, सीए अमन साह, शंकर रौतेला, नीतीश बोरा, रेखा बोरा, विश्वजीत बिष्ट, प्रमोद पड़लिया, मनुवंश रेकवाल, गौरव जोशी, पीयूष जोशी, चंद्र प्रकाश उप्रेती, मनीष नेगी, हिमांशु बिष्ट, आदित्य रेकवाल, अर्जुन सिंह, जगदीश पाठक, अमित बोरा, हरीश बगड़वाल, गौरव मेहरा, करन नेगी, सीखू टम्टा, नमन गोस्वामी, कमल सिंह, संग्राम सिंह रावत, वंश पतलिया, दीपेश जलाल, राम सिंह बिष्ट एवं राहुल नेगी सहित अन्य लोग शामिल रहे।
वहीं, श्री गोपाल कार्की के नेतृत्व में योगेश बिष्ट, राहुल नेगी, पीयूष सांगा, शुभम रावत, हर्षित तिवाड़ी, गंगा सिंह बिष्ट, कार्तिक नेगी, कमल पांडे, सौरभ शर्मा, प्रमोद बिष्ट, जीत सिंह, राजेंद्र सिंह, अभय मेहरा, मोनू बिष्ट, मनमोहन बिष्ट, जीवन सिंह बिष्ट, हेमंत नेगी, हरिश सिंह मेहता, राहुल जीना, संदीप सिंह बोरा एवं नीरज कार्की सहित अनेक युवाओं ने दल की सदस्यता ग्रहण की।
वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
बैठक में उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान, विजया ध्यानी, तारा सिंह नेगी (प्रत्याशी कालाढूँगी), मदन सिंह मेर, एस.एस. नेगी, गोविन्द सिंह ग़स्याल राजीव लोचन भुवन सिंह बिष्ट, उत्तम बिष्ट, अशोक सिंह बोहरा, रवि वोरा, पुष्कर बिष्ट, चंदन बिष्ट, हरिओम शास्त्री, नंदन सिंह जग्गी, हेमंत साह, सूरज पांडे, जितेंद्र रौतेला, बृजमोहन सिजवाली, वरुण एवं कुलदीप सिंह बोरा, ज्योति दानु (केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष USF),करण मेहता (केंद्रीय उपाध्यक्ष USF),वरुण चंदोला (युवा प्रत्याशी कपकोट),महेंद्र पाल (जिला संगठन मंत्री युवा उक्रांद),आयुष रावत (केंद्रीय मीडिया प्रभारी युवा उक्रांद),मोहित कांडपाल (जिला उपाध्यक्ष युवा उक्रांद काशीपुर),प्रदीप मंदोलीया (युवा प्रत्याशी काशीपुर),गंगा सिंह मेहरा (केंद्रीय सचिव),निर्मल सिंह साही (कुमाऊँ सह प्रभारी),मोहित सदाना (जिला अध्यक्ष नैनीताल),CA अमन साह (जिला कोषाध्यक्ष नैनीताल),पंकज कार्की (जिला सचिव नैनीताल ),संदीप बिष्ट उर्फ सैंडी भाई (जिला कार्यकारी अध्यक्ष काशीपुर),ईश्वर सिंह दानू (जिला कार्यकारी अध्यक्ष यू एस नगर),सूरज मनराल ( जिला उपाध्यक्ष नैनीताल) सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल प्रदेश के मूल निवासियों, युवाओं, महिलाओं और उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों को लेकर अपनी लड़ाई और अधिक मजबूती से लड़ेगा। नए साथियों के जुड़ने और संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने से नैनीताल जिले में दल का जनाधार बढ़ेगा। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, जनसंपर्क विस्तार और दल की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।


