सरकारी विज्ञापन
Fri. Oct 9th, 2026
Spread the love

बागेश्वर से लापता हुई महिला, परिजनों ने तलाश में की मदद की अपील

बागेश्वर। शहर के मंडलसेरा क्षेत्र से एक महिला रहस्यमयी परिस्थितियों में घर से लापता हो गई हैं। परिजनों के अनुसार लापता महिला का नाम श्रीमती तुलसी देवी (पत्नी स्वर्गीय श्री दीवान सिंह, निवासी अधिकारी भवन, मंडलसेरा, बागेश्वर) है।

महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है और उनका रंग गेहुआँ है। परिवारजन ने जानकारी दी कि तुलसी देवी का दिमागी संतुलन सही नहीं रहता और उनका इलाज चल रहा है।

परिजनों ने बताया कि 27 अगस्त 2025 की रात 12:15 बजे वे आखिरी बार सब्ज़ी वाले तिवाड़ी जी की दुकान के पास देखी गई थीं। यह घटना आसपास लगे सावन वर्मा के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। उस समय उन्होंने कॉटन का सफेद सूट जिसमें हरे फूल बने थे पहन रखा था।

परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को श्रीमती तुलसी देवी के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत स्थानीय पुलिस या परिजनों से संपर्क करें।


Spread the love