श्रमिक हमारे समाज की नींव, उनके अधिकारों की रक्षा हमारा कर्तव्य: सचिव अनीता कुमारी
बागेश्वर। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार और माननीय जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर के मार्गदर्शन में शुक्रवार को ‘अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस’ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्रम विभाग सभागार में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए एक विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का संचालन करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव, श्रीमती अनीता कुमारी (सीनियर सिविल जज) ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि “श्रमिक हमारे समाज की असली नींव हैं।” उन्होंने ‘असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कानूनी योजना, 2015’ के तहत उनके अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होंने समाज में व्याप्त बुराइयों जैसे दहेज प्रथा, बाल विवाह और नशे के दुष्परिणामों के प्रति भी जागरूक किया।
सचिव ने आधुनिक समय की चुनौतियों को देखते हुए साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताए और नालसा की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100
नालसा (जागृति) योजना
नालसा (मानव वन्य जीव संघर्ष) योजना, 2025
नालसा (वीर परिवार सहायता) योजना, 2025
यह भी पढ़ें 👉पिथौरागढ़: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, मामूली विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या
कार्यक्रम में श्रम विभाग के श्री देवेन्द्र भोज ने विभाग द्वारा चलाई जा रही सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान विभाग की ओर से 07 लाभार्थियों को श्रम कार्ड भी वितरित किए गए।
शिविर में रिटेनर अधिवक्ता श्री त्रिलोक चन्द्र जोशी ने श्रमिक अधिकारों की कानूनी बारीकियों को साझा किया। वहीं, अधिकारमित्रों और पी.एल.वी. (PLVs) द्वारा श्रम कानूनों पर आधारित एक “नुक्कड़ नाटक” प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति रोचक तरीके से जागरूक किया गया।
#BageshwarNews #LabourDay2026 #LegalAwareness #NALSA #UttarakhandLegalServices #MajdoorDiwas
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें





