Tuesday
Spread the love

 Today Horoscope in Hindi आज का राशिफल मंगलवार, 14 जुलाई 2026

क्या कहते हैं आपके ग्रह-नक्षत्र? सभी 12 राशियों का राशिफल | शुभ रंग | शुभ अंक | दिन की सलाह

मेष (Aries)

आज आत्मविश्वास के साथ किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के योग हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
दिन की सलाह: जल्दबाजी से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें।

आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी, क्योंकि आप अपनी कोशिशों में क़ामयाबी पा सकते हैं। इस राशि के विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। दोस्तों के साथ कुछ करते वक़्त अपने हितों को अनदेखा न करें – हो सकता है कि वे आपकी ज़रूरतों को ज़्यादा गंभीरता से न लें। बहुत ख़ूबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। छात्र-छात्राओं को आज अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी खाली समय मिले अपने काम को पूरा कर लें। ऐसा करना आपके लिए हितकारी है। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाक़ई कुछ ख़ास होने वाली है।

वृषभ (Taurus)

आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। निवेश से पहले पूरी जानकारी लें। परिवार का सहयोग मिलेगा और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
दिन की सलाह: अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।

अपनी शारीरिक सेहत सुधारने के लिए संतुलित आहर लें रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। अटके कामों के बावजूद रोमांस और बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा। आप ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस कर रहे होंगे। इस ऊर्जा का प्रयोग कामकाज में करें। प्रेमी को वक्त देने की कोशिश करेंगे लेकिन किसी जरुरी काम के आ जाने के कारण आप उनको समय दे पाने में कामयाब नहीं हो पाएंगे। क्या आपको लगता है कि शादी महज़ समझौतों का नाम है? अगर हाँ, तो आप आज हक़ीक़त महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी।

मिथुन (Gemini)

आज नए लोगों से मुलाकात लाभदायक साबित हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों की सराहना होगी।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
दिन की सलाह: अपनी योजनाओं को समय पर पूरा करें।

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति निश्चित है। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। बीते दिनों की मीठी यादें आपको व्यस्त रखेंगी। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। उन चीजों को दोहराना जिनका अब आपके जीवन में कोई महत्व नहीं है, आपके लिए ठीक नहीं है। ऐसा करके आप अपना वक्त ही बर्बाद करेंगे और कुछ नहीं। कोई पुराना दोस्त अपने साथ आपके जीवनसाथी के पुराने यादगार क़िस्से लेकर आ सकता है।

कर्क (Cancer)

पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लेने पर सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
दिन की सलाह: भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें।

दोस्त से मिली ख़ास तारीफ़ ख़ुशी का ज़रिया बनेगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि आपने अपनी ज़िंदगी को पेड़ की तरह बना लिया है, जो ख़ुद तपती धूप में खड़ा होकर और उसे सहकर भी राहगीरों को छांव देता है। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। रोमांस के लिहाज़ से रोमांचक दिन है। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ और जितना हो सके, इसे उतना रुमानी बनाने की कोशिश करें। नौकरों और सहकर्मियों से परेशानी होने की संभावना को ख़ारिज नहीं किया जा सकता है। अपने घर में बिखरी चीजों को संभालने का आज आप प्लान करेंगे लेकिन आपको इसके लिए आज खाली समय नहीं मिल पाएगा। जो यह समझते हैं कि शादी सिर्फ़ सेक्स के लिए होती है, वे ग़लत हैं। क्योंकि आज आपको सच्चे प्यार का एहसास होगा।

सिंह (Leo)

आज मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। व्यापार में लाभ होगा।

शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
दिन की सलाह: विनम्रता बनाए रखें और दूसरों का सम्मान करें।

सेहत अच्छी रहेगी। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं आज उनका पैसा डूब सकता है। वक्त रहते सचेत हो जाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जब निवेश करने का सवाल आपके सामने हो, तो स्वतन्त्र बनें और अपने फ़ैसले ख़ुद लें। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतन्त्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएँ। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। आप अपने वैवाहिक जीवन की सारी ख़राब यादें भूल जाएंगे और आज का भरपूर लुत्फ़ लेंगे।

कन्या (Virgo)

मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है। नौकरी और व्यापार में प्रगति होगी। विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7
दिन की सलाह: समय का सदुपयोग करें।

आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। रोमांस का मौसम है। लेकिन अपने जज़्बात क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। तब तक कोई वादा न करें, जब तक आप ख़ुद यह न जानते हों कि आप उसे हर क़ीमत पर पूरा करेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। जीवनसाथी की ख़राब सेहत के चलते आप चिंताग्रस्त हो सकते हैं।

तुला (Libra)

रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
दिन की सलाह: किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ध्यान से पढ़ें।

आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आपको अपनी भावनाओं को नियन्त्रित करने में कठिनाई होगी, लेकिन आस-पास के लोगों से झगड़ा न करें नहीं तो आप अकेले रह जाएंगे। आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। वेब डिज़ाइनर्स के लिए बेहतरीन दिन है। पूरी एकाग्रता से काम करें, क्योंकि आज आप चमक सकते हैं। कुछ लोगों को विदेश जाने का मौक़ा भी मिल सकता है। आज आप अपना खाली समय अपनी माता की सेवा में बिताना चाहेंगे लेकिन ऐन मौके पर किसी काम के आ जाने की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा। इससे आपको परेशानी होगी। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)

कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आपकी सूझबूझ से समस्याओं का समाधान होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 8
दिन की सलाह: क्रोध और तनाव से दूर रहें।

मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में ख़ुशी महसूस करेंगे। प्यार के मामले में आज आप ग़लत समझे जा सकते हैं। आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। ग़लतफ़हमी के लम्बे दौर के बाद इस शाम आपको जीवनसाथी के प्यार का तोहफ़ा नसीब होगा।

धनु (Sagittarius)

नई योजनाओं की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। नौकरी और व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। यात्रा के योग बन सकते हैं।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
दिन की सलाह: सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।

तनाव को नज़रअंदाज़ न करें। यह तम्बाकू और शराब की ही तरह ख़तरनाक महामारी है, जो तेज़ी से पाँव पसार रही है। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। बच्चे खेल-कूद और दूसरी बाहरी गतिविधियों पर ज़्यादा वक़्त ख़र्च करेंगे। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। तरोताज़गी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन, लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की ज़रूरत है। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है।

मकर (Capricorn)

आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
दिन की सलाह: धैर्य और अनुशासन बनाए रखें।

दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा- और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। अपने जीवनसाथी का बोझ दूर करने के लिए घरेलू कामकाज में हाथ बटाएँ। इससे आपको साथ में काम करने का आनंद मिलेगा और जुड़ाव महसूस होगा। आपके महंगे तोहफ़े भी आपके प्रिय के चेहरे पर मुस्कान लाने में नाकाम साबित होंगे, क्योंकि वह उनसे क़तई प्रभावित नहीं होगा/ होगी। आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। यात्रा के मौक़ों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। अगर आपके जीवनसाथी का मन खिन्न है और चाहते हैं की दिन अच्छा गुज़रे, तो चुप्पी साधे रहें।

कुंभ (Aquarius)

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। नई योजनाएं लाभदायक साबित होंगी।

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 4
दिन की सलाह: अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें।

आपको अपना अतिरिक्त समय अपने शौक़ पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे ज़्यादा मज़ा आता है। बिना विचार किये आपको किसी को भी अपना पैसा नहीं देना चाहिए नहीं तो आपको आने वाले वक्त में बड़ी परेशानी है सकती है। रिश्तेदारों के यहाँ जाना उससे काफ़ी बेहतर रहेगा, जितना आप सोच सकते हैं। आप और आपका महबूब आज प्यार के समुन्दर में गोते लगाएंगे और प्यार की मदहोशी को महसूस करेंगे। ट्रेड शो और सेमिनार आदि में भागीदारी आपके व्यावसायिक सम्पर्कों में सुधार लाएगी। आज के दिन आपके कुछ दोस्त आपके घर में आ सकते हैं और उनके साथ आप समय बिता सकते हैं हालांकि इस दौरान शराब, सिगरेट जैसे पदार्थों का सेवन करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। वैवाहिक जीवन के कई फ़ायदे भी होते हैं और आप उन्हें आज हासिल कर सकते हैं।

मीन (Pisces)

धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 3
दिन की सलाह: जरूरतमंदों की सहायता करें, मन को संतोष मिलेगा।

शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। अपने बच्चों के लिए योजना बनाने के लिहाज़ से अच्छा दिन है। आपके प्रिय के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं- साथ ही अपने साथी को अपना नज़रिया समझाने में भी तकलीफ़ महसूस होगी। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएँ। इस राशि वालों को आज के दिन अपने लिए समय निकालने की शख्त जरुरत है अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपको मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना बनाएंगे, तो उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।

नोट-ये जानकारी विभिन्न माध्यमों,ज्योतिषियों,पंचांग से संग्रहित कर आप तक पहुंचाई गई हैं। इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।


Spread the love