बागेश्वर: सुरक्षा दीवार निर्माण के दौरान हादसा, 2 की मृत्यु, 3 घायल
बागेश्वर जिले के ग्राम-बैगाव कलारों, रा उपनि क्षेत्र जाखेड़ा में एक दुखद हादसा हुआ है। यहां 5 ग्रामीण घर के पीछे सुरक्षा दीवार का निर्माण कर रहे थे, तभी अचानक दीवार गिरने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। घटना में 3 अन्य ग्रामीणों को हल्की चोटें आई हैं।
मृतकों की पहचान इस प्रकार की गई है:
- प्रेम सिंह (50 वर्ष) पुत्र लाल सिंह
- दर्शन सिंह प्रेम सिंह (23 वर्ष)
घटना में घायल होने वाले 3 अन्य ग्रामीणों में:
- गोपाल प्रसाद (36 वर्ष) पुत्र बिशन राम
- विनोद कुमार (29 वर्ष) पुत्र हिम्मत राम
- पान सिंह (60 वर्ष) पुत्र जेठा सिंह शामिल हैं, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
मृतकों का शव बागेश्वर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है और वे सुरक्षित हैं।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं। यह हादसा गांव में शोक की लहर दौड़ा गया है, और क्षेत्र में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की लाहुरघाटी के कालारौ-बैगांव निवासी प्रेम सिंह (50) अपने मकान के पीछे की नाली की सफाई करवा रहे थे। इस कार्य में उनके साथ उनका पुत्र दर्शन सिंह (23) और तीन अन्य श्रमिक, गोपाल प्रसाद (पुत्र बिशन राम), विनोद कुमार (पुत्र हिम्मत राम), और पान सिंह (पुत्र जेठा सिंह) भी शामिल थे। काम के दौरान अचानक भू-धंसाव हुआ, जिससे मलबा गिर पड़ा। इस हादसे में प्रेम सिंह और उनके पुत्र दर्शन सिंह मलबे में दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि, अन्य तीन श्रमिक समय रहते मलबे से बच निकलने में सफल रहे। घटना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में दबे पिता-पुत्र के शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिए गए।
