सरकारी विज्ञापन
Women Entrepreneurship and Beauty Studio Under Mukhyamantri Swarojgar Yojana in Haldwani
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी / नैनीताल: हल्द्वानी (25 नवंबर 2026) निवासी दीपिका सनवाल ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ उठाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया है। कभी बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सपना देखने वाली दीपिका को प्रतियोगी परीक्षाओं में अपेक्षित सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने निराश होने के बजाय स्वरोजगार को अपना रास्ता बनाया और आज वह स्वयं उद्यमी बनने के साथ ही अन्य महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध करा रही हैं।

यह भी पढ़ें: लगभग 17 वर्षों से फरार 01 लाख रुपये का इनामी शौकत अली पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार; उत्तराखंड एसटीएफ व दून पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

7 लाख की परियोजना में मिला 6.65 लाख ऋण व 1.05 लाख सब्सिडी का लाभ

वर्ष 2022-23 में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दीपिका ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, हल्द्वानी शाखा से 7 लाख रुपये की परियोजना के लिए ऋण प्राप्त किया। इसमें बैंक द्वारा 6.65 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया, जबकि 35 हजार रुपये का अंशदान दीपिका ने स्वयं किया। योजना के तहत उन्हें 1.05 लाख रुपये की सब्सिडी भी प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें: लोहाघाट में STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; लगभग ₹25 लाख की 4 किलो 100 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

लैक्मे एकेडमी प्रशिक्षण से ‘DEEPIKA SANWAL MAKEUP STUDIO’ की शुरुआत

दीपिका ने लैक्मे एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने कौशल को निखारा और हल्द्वानी में ‘DEEPIKA SANWAL MAKEUP STUDIO’ की शुरुआत की। शुरुआत में स्वयं के लिए रोजगार का अवसर तैयार करने वाली दीपिका ने धीरे-धीरे अपने व्यवसाय का विस्तार किया और अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर देने शुरू किए।

यह भी पढ़ें  उप कारागार हल्द्वानी में अपने 15 वर्षीय बेटे की हत्या के आरोप में बंद 40 वर्षीय बंदी की एसटीएच में उपचार के दौरान मौत

लगभग 10 लाख वार्षिक कारोबार, 5 लोगों को मिला रोजगार

आज उनके स्टूडियो में ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, फेशियल सहित विभिन्न ब्यूटी सेवाएं उपलब्ध हैं। उनके स्टूडियो से जुड़कर महिलाएं रोजगार प्राप्त कर रही हैं। बेहतर सेवाओं और गुणवत्तापूर्ण कार्य के चलते उनके व्यवसाय को पहचान मिली है तथा वर्तमान में उनका वार्षिक कारोबार लगभग 10 लाख रुपये तक पहुंच गया है। इस उद्यम से अब तक 5 लोगों को रोजगार मिला है।

दीपिका की यह सफलता मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से युवाओं को नौकरी तलाशने के बजाय अपना उद्यम शुरू करने और दूसरों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की प्रेरणा देती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की स्वरोजगारपरक योजनाएं युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

By admin