देवभूमि जन हुंकार, देहरादून / उत्तराखंड: वांछित एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत उत्तराखंड एसटीएफ और दून पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने लगभग 17 वर्षों से फरार चल रहे 01 लाख रुपये के इनामी अभियुक्त शौकत अली को पश्चिम बंगाल के थाना भाटपाड़ा, जनपद उत्तर 24 परगना से गिरफ्तार कर लिया है।
2009 की घटना, चार आरोपियों की गिरफ्तारी और ₹1 लाख का इनाम
प्रकरण के अनुसार, दिनांक 23-07-2009 को वादी नरेंद्र कुमार वर्मा (महाप्रबंधक ओएनजीसी, पुत्र स्वर्गीय प्रकाश नारायण वर्मा, निवासी मकान नंबर 10 फेस सेकंड वसंत विहार देहरादून) ने थाना बसंत विहार में 05 अज्ञात हथियारबंद आरोपियों द्वारा घर में घुसकर परिवार वालों को चोट पहुंचाते हुए लूट/डकैती करने के संबंध में शिकायती पत्र दिया था, जिस पर मु0अ0सं0 80/09 धारा 397 भादवि पंजीकृत हुआ। विवेचना में राशिद उर्फ राकीब, बबलू, इमरान, समद और शौकत पुत्र लतीफ का नाम सामने आया। 06-08-2009 को चार आरोपियों (राशिद, बबलू, इमरान, समद) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जबकि शौकत तभी से फरार था। उसके लगातार फरार रहने पर पूर्व में एसएसपी देहरादून द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था और वर्तमान में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड द्वारा इनामी राशि बढ़ाकर 01 लाख रुपये की गई थी।
दिल्ली, बिहार व पश्चिम बंगाल में फरारी, कोलकाता में काम करते पकड़ा गया
अभियुक्त शौकत अली गिरफ्तारी से बचने के लिए मेरठ (उत्तर प्रदेश) से फरार होकर दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में अपनी पहचान छिपाकर व ठिकाने बदलकर रह रहा था। उत्तराखंड एसटीएफ ने दून पुलिस के साथ मिलकर पतारसी-सुरागरसी व मैनुअल पुलिसिंग से जानकारी जुटाई और सूचना मिली कि वह पश्चिम बंगाल के कोलकाता क्षेत्र में पहचान छिपाकर टाइल्स एवं पत्थर लगाने का कार्य कर रहा है। इस पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे थाना भाटपाड़ा, जनपद उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण और आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त शौकत अली पुत्र लतीफ (उम्र 54 वर्ष, निवासी अहमदनगर, थाना देहली गेट, जनपद मेरठ, उत्तर प्रदेश; हाल निवासी विदानपुली, इच्छापुर, थाना नोआपारा, जनपद उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल) के विरुद्ध उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट सहित संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं:
-
मु0अ0सं0 04/92, धारा 307 भादवि, थाना देहली गेट, मेरठ।
-
मु0अ0सं0 07/92, धारा 393 भादवि, थाना देहली गेट, मेरठ।
-
मु0अ0सं0 347/91, धारा 392 भादवि, थाना देहली गेट, मेरठ।
-
मु0अ0सं0 510/91, धारा 395 भादवि, थाना देहली गेट, मेरठ।
-
मु0अ0सं0 14/97, धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना देहली गेट, मेरठ।
-
मु0अ0सं0 177/04, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना देहली गेट, मेरठ।
-
मु0अ0सं0 214/05, धारा 147, 148, 149, 302 भादवि, थाना देहली गेट, मेरठ।
-
मु0अ0सं0 85/06, धारा 384, 386, 504, 506 भादवि, थाना देहली गेट, मेरठ।
-
मु0अ0सं0 89/06, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना देहली गेट, मेरठ।
-
मु0अ0सं0 357/09, धारा 147, 148, 149, 307, 392 भादवि, थाना हल्द्वानी, जनपद नैनीताल।
-
मु0अ0सं0 80/09, धारा 397, 412 भादवि, थाना बसंत विहार, जनपद देहरादून।
देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें


