सरकारी विज्ञापन
Sat. Oct 10th, 2026
Spread the love

शराब के सुरूर में थे हुजूर, कर बैठे कसूर, कालाढूंगी पुलिस ने किया गिरफ्तार तो सुरूर हुआ दूर

कालाढूंगी: शराब के नशे में वाहन चलाते हुए लहराते और तेज़ी से ड्राइविंग करने के आरोप में एक व्यक्ति को कालाढूंगी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना 23 दिसंबर 2024 की है, जब चौकी बैलपड़ाव के प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा गिरी मय पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे। चेकिंग के दौरान एक वाहन तेजी से और लहराते हुए आता दिखाई दिया, जिसे तुरंत रोका गया।

वाहन संख्या CG 08Y3591 TATA 407 को चालक गौरव सैनी (पुत्र ज्वाला सिंह, निवासी कांगला, थाना शामली, जिला मुजफ्फरनगर) शराब के नशे में चला रहा था। इस लापरवाहीपूर्ण और नशे में ड्राइविंग करने पर, गौरव सैनी के खिलाफ 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया और वाहन को सीज कर लिया गया।

इसके अतिरिक्त, पुलिस द्वारा जनपद में 446 लापरवाह चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस दौरान 21 वाहन सीज किए गए और 60 ड्राइविंग लाइसेंस (DL) निरस्त किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा आगामी क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट के अवसर पर सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा सके और सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।


Spread the love