राष्ट्रपति ने 5 राज्यों में नियुक्त किए नए राज्यपाल, देखें लिस्ट
देश के पांच राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तियां की गई हैं। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, जिन राज्यों में ये नियुक्तियां की गई है, उसमें केरल, बिहार, ओडिशा, मिजोरम और मणिपुर शामिल हैं।
- अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। अजय भल्ला, जो भारत के पूर्व गृह सचिव रहे हैं, को मणिपुर में शांति प्रयासों के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। मणिपुर में पिछले एक साल से हिंसा की स्थिति बनी हुई है, ऐसे में उनके नेतृत्व में राज्य में शांति और सुरक्षा की बहाली की उम्मीद जताई जा रही है।
- केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अब बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
- मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
- जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम (सेवानिवृत्त) को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जनरल सिंह भारतीय सेना के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और उनकी नियुक्ति मिजोरम में शांति की स्थिति बनाने में महत्वपूर्ण हो सकती है।
- बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेंकर को अब केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
ये नियुक्तियां भारतीय राजनीति और प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण बदलाव मानी जा रही हैं, क्योंकि हर राज्य के लिए नए नेतृत्व के साथ शांति और विकास की दिशा में कदम उठाए जाने की उम्मीद की जाती है।
