सरकारी विज्ञापन
Sat. Oct 10th, 2026
Spread the love

कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने 508 ग्राम चरस के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाए जाने हेतु अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। जिसके क्रम में सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री राजेश कुमार यादव, के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान नवाबी रोड संगम बैंक्वेट हॉल के पीछे 01 व्यक्ति के कब्जे से 508 ग्राम अवैध चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर न0 446/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

नाम पता अभियुक्तगण
1- श्याम सिंह बोरा पुत्र सोहनलाल सिंह बोरा निवासी ग्राम खारई पोस्ट भग़रोड़ा थाना पाटी जिला चंपावत उम्र 47 वर्ष


Spread the love