Spread the love

“असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कानूनी सेवा योजना 2015 पर जागरुकता शिविर आयोजित”

संवाददाता सीमा खेतवाल

बागेश्वर:  मान्नीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार माह फरवरी-2025 में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकांे के लिए कानूनी सेवा योजना, 2015 एवं विश्व सामाजिक न्याय दिवस विषय पर 07 दिवसीय ‘‘हक की बात अभियान’’ चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त अभियान के तहत पूरे जनपद भर में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकांे के लिए कानूनी सेवा योजना, 2015 एवं विश्व सामाजिक न्याय दिवस विषय पर विधिक जागरुकता कार्यक्रम/शिविर एवं नुक्कड़-नाटक आयोजित किये जाने है। उक्त अभियान का शुभारंभ इस जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आज दिनांक 20 फरवरी, 2025 को किया जा चुका है।


उक्त के अनुक्रम में आज दिनांक 25.02.2025 को ग्रामसभा अर्नसा में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकांे के लिए कानूनी सेवा योजना, 2015 विषय पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त विधिक जागरूकता शिविर में अधोहस्ताक्षरी के द्वारा उपस्थित लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत के फायदे, डिजिटल अरेस्ट/साइबर क्राइम, सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाऐं, सड़क सुरक्षा के नियम एवं नालसा हेल्प लाईन नम्बर 15100 एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कानूनी सेवा योजना विषयों पर जानकारी दी गयी।

उक्त विधिक जागरुकता शिविर में श्रम पर्वतन अधिकारी, बागेश्वर द्वारा श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय पर विस्तृत जानकारी दी गयी।

उक्त जागरुकता शिविर में श्री मोहन राम, असिस्टेन्ट, लीगल एड डिफेन्स आउन्सल भी उपस्थित रहें।

 


Spread the love