सरकारी विज्ञापन
Spread the love

चीन के गांसू-किंघाई प्रांत में आए भूकंप से 116 लोगों की मौत

200 से ज्यादा घायल

पाकिस्तान और आस पास के क्षेत्रों में भी झटके महसूस किए गए

चीन के नॉर्थ वेस्ट में गांसू और किंघाई प्रांतों में सोमवार (18 दिसंबर) की रात भूकंप आया। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.2 थी।हालांकि, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भूकंप की तीव्रता 5.9 बताई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप के झटके पाकिस्तान तक महसूस किए गए।

चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक दोनों प्रांतों में करीब 116 लोगों की मौत हुई है, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। गांसू में 105 और पड़ोसी प्रांत किंघाई में 11 लोग मारे गए हैं।

भूकंप का केंद्र किंघाई की सीमा से लगभग 5 किलोमीटर दूर गांसू के जिशिशान काउंटी में जमीन से 10 किमी नीचे था।


Spread the love