उत्तराखंड में 15 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, वरिष्ठ अधिकारी विवेक कुमार राय को नैनीताल का नया एडीएम नियुक्त
देहरादून: उत्तराखंड में अधिकारियों के लगातार तबादलों का सिलसिला जारी है। सोमवार को जहां पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर हुए थे, वहीं मंगलवार को 15 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी विवेक कुमार राय को अब नैनीताल का नया एडीएम नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे काशीपुर नगर निगम के नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत थे और काशीपुर का नगर आयुक्त बनने से पहले हल्द्वानी में एसडीएम के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विवेक राय को तेज-तर्रार अधिकारी के रूप में जाना जाता है और वे राजस्व मामलों में गहरी जानकारी रखते हैं।
इसके अलावा, कुछ अन्य महत्वपूर्ण ट्रांसफर इस प्रकार हैं:
- शिवचरण द्विवेदी को नैनीताल के एटीएम से रुद्रपुर के ग्राम विकास संस्थान का निदेशक नियुक्त किया गया है।
- निर्मला को उधम सिंह नगर जिले का उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
- रविंद्र बिष्ट को मंडी परिषद रुद्रपुर का उपनिदेशक बनाया गया है।
- गोपाल सिंह चौहान को प्रधान प्रबंधक शुगर मिल बाजपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
- अनुराग आर्य को एसडीएम चंपावत बनाया गया है।
- शालिनी नेगी को उप जिलाधिकारी उत्तरकाशी की जिम्मेदारी दी गई है।
- रोहन सिंह को उप जिलाधिकारी चमोली बनाया गया है।
- कुसुम चौहान को हरिद्वार का नया सिस्टम स्टेट बनाया गया है।
- संतोष कुमार पांडे को राज्य संपत्ति विभाग में पोस्टिंग दी गई है।
- अपूर्व सिंह को उप जिलाधिकारी देहरादून नियुक्त किया गया है।
- आकाश जोशी को उप जिलाधिकारी पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई है।
- हिमांशु काफलतिया को राजस्व आयोग में जिम्मेदारी दी गई है।
- आशीष चंद्र घिल्डियाल को शहरी विकास विभाग में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।
- गौरव चटवाल को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
