Spread the love

अनीता बेलवाल का जनसंपर्क अभियान तेज, ‘उगते सूरज’ पर भारी समर्थन

घर-घर पहुंचकर किया विकास का वादा, क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान का भरोसा

हल्द्वानी (गौलापार/चोरगलिया)। भारतीय जनता पार्टी समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी अनीता बेलवाल ने शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान के तहत आमखेड़ा, पचौनिया, तल्ला पचौनिया, मल्ला पचौनिया और सुनारधड़ा गांवों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क साधा और अपने समर्थन में “उगता सूरज” चुनाव चिन्ह पर वोट देने की अपील की।

जनता से संवाद करते हुए अनीता बेलवाल ने कहा कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए पंचायत स्तर पर भी भाजपा की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा, जिस प्रकार केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकारों ने विकास की दिशा तय की है, उसी तरह पंचायत में भी यदि भाजपा का प्रतिनिधि चुना जाता है, तो गांवों का विकास भी तीव्र गति से होगा।”

उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि जनता ने उन पर विश्वास जताया, तो वे हर समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगी और पारदर्शी व जनहितकारी पंचायत व्यवस्था सुनिश्चित करेंगी।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल ने भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, हमने लंबे समय से समाज और क्षेत्र की सेवा की है। अब समय आ गया है कि जनता हमें पंचायत स्तर पर प्रतिनिधित्व का अवसर दे, जिससे हम क्षेत्र को एक आदर्श पंचायत के रूप में विकसित कर सकें।”

उन्होंने अनीता बेलवाल को एक ईमानदार, कर्मठ और समर्पित जनप्रतिनिधि बताते हुए उन्हें भारी मतों से जिताने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। गांव-गांव में पहुंचते ही उनका भव्य स्वागत हुआ और अनेक स्थानों पर महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में पुष्पवर्षा कर समर्थन जताया।


Spread the love