सरकारी विज्ञापन
Police Investigation and CCTV Monitoring in Haridwar Uttarakhand
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, हरिद्वार / खानपुर: हरिद्वार पुलिस ने थाना खानपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के ब्लाइंड केस का 48 घंटे से भी कम समय में खुलासा कर दिया है। पीड़ित परिवार और स्थानीय जनता को 48 घंटे में खुलासे का आश्वासन देने के बाद पुलिस ने निर्धारित समयसीमा से पहले केस का अनावरण करते हुए दुर्घटना में संलिप्त ट्रैक्टर को भी बरामद कर लिया है।

25.11.2026 की रात हुए हादसे में 26.11.2026 को एम्स ऋषिकेश में हुई थी मृत्यु

प्राप्त विवरण के अनुसार, दिनांक 25.11.2026 की रात्रि में थाना खानपुर क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी दिनांक 26.11.2026 को उपचार के दौरान एम्स अस्पताल ऋषिकेश में मृत्यु हो गई थी। उक्त संबंध में मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।

घने कोहरे की चुनौती, 03 टीमों का गठन और 100 से अधिक सीसीटीवी की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए खानपुर पुलिस द्वारा स्थानीय जनता को 48 घंटे के भीतर घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया गया था और शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस की 03 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए घटनास्थल व आसपास के क्षेत्रों में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन अवलोकन किया। घटना के समय अत्यधिक घना कोहरा होने के कारण दुर्घटना में संलिप्त वाहन की पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी।

48 घंटे से कम समय में ट्रैक्टर बरामद, आरोपित का नाम-पता

तमाम चुनौतियों के बावजूद पुलिस टीमों ने अथक परिश्रम, तकनीकी दक्षता और बेहतर समन्वय से अभियोग पंजीकृत होने के 48 घंटे से भी कम समय में ब्लाइंड एक्सीडेंट केस का सफल अनावरण कर दुर्घटना में संलिप्त ट्रैक्टर को चिह्नित करते हुए बरामद कर लिया।

रिपोर्ट में दिए गए नाम-पते के अनुसार आरोपित संजीव कुमार पुत्र बुध सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी नाईवाला दल्लावाला कला, कोतवाली खानपुर, जनपद हरिद्वार है।


Spread the love

By admin