Spread the love

नैनीताल में राजनीतिक भूचाल, हाईकोर्ट का आदेश-दोबारा होगा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान

हाईकोर्ट ने कहा— अपहरण में शामिल पुलिसकर्मियों पर हो सख्त कार्रवाई

नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव दोबारा कराए जाने की संभावना बढ़ गई है। मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में हुई, जहां कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि चुनाव के दौरान उनके कुछ सदस्यों का अपहरण किया गया था।

हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस मामले को गंभीर मानते हुए निर्देश दिया कि अपहरण के समय ड्यूटी पर तैनात रहे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अदालत ने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी भी तरह का दबाव या बाधा अस्वीकार्य है।

इस बीच, जिलाधिकारी ने बयान जारी करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पुनः मतदान कराने संबंधी पत्र भेजा जाएगा। अब निगाहें चुनाव आयोग के निर्णय पर टिकी हैं, जिससे यह तय होगा कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव कब और किस प्रकार से होगा।


Spread the love

You missed