बागजाला गांव में विशाल वाहन रैली, सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया हिस्सा
अनिश्चितकालीन धरना 13वें दिन भी जारी, आठ सूत्रीय मांगों पर अब तक नहीं हुई कार्रवाई

हल्द्वानी। मालिकाना अधिकार समेत आठ सूत्रीय मांगों पर कोई सकारात्मक कार्यवाही न होने के चलते बागजाला गांव में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन शनिवार को 13वें दिन भी जारी रहा। इसी क्रम में ग्रामीणों ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत धरना स्थल से एक विशाल वाहन रैली निकाली।
यह रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई सम्पन्न हुई, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भागीदारी की। रैली के दौरान ग्रामीणों ने “मालिकाना अधिकार लेकर रहेंगे”, “राजस्व गांव घोषित करो”, “निर्माण कार्यों पर लगी रोक हटाओ”, “पंचायत चुनावों का अधिकार बहाल करो” जैसे नारे लगाए।

वाहन रैली के बाद धरनास्थल पर वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि अब भी उनकी आठ सूत्रीय मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को आगे बढ़ाकर प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय पर ले जाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना और आंदोलन जारी रहेगा।
आज के धरने और वाहन रैली में मुख्य रूप से आनंद सिंह नेगी, हीराधर, योगेश जोशी, पवन भट्ट, पुष्पा, ललित मटियाली, पंकज चौहान, उत्तम दास, धीरज कुमार, ललित जोशी, अंबा दत्त बचखेती, शरीफ, अनीस, सलमान, कमल नेगी, प्रकाश, राम कली, रिवैश, निर्मला आर्य, विमला देवी, हेमा देवी, किरन प्रजापति, चन्दन सिंह मटियाली, नन्दी देवी, चंद्रा देवी, परवेज, हरदित्ता सिंह, गोपाल सिंह बिष्ट, दौलत सिंह कुंजवाल, परवेज अंसारी, प्रेम सिंह नयाल, मीना भट्ट, दीवान सिंह बर्गली, अनीता अन्ना, डॉ. कैलाश पाण्डेय, धनी लाल आर्य, दीपिका तिवारी, ऋषि मटियाली, सोहन लाल, जहूर, अकरम, नसीम, आजम, रेवती, मिथलेश, रेखा रानी, पुष्पा, मधु बिष्ट, दुर्गा मटियाली, दीवान राम, करन कोहली, मोहन चंद्र, इन्द्र पाल मसीह, भगवती गोस्वामी, मन्नू देवी, शांति, ममता प्रजापति, मोहन लाल, प्रकाश राम, भावना, लक्ष्मी, पार्वती, चम्पा देवी, तुलसी, सुषमा, दिनेश चन्द्र, हरि गिरी, भोला सिंह, असलम, सविता नेगी, हेमंती, रेखा देवी, श्याम सिंह, आरिफ, नारायण दत्त, मुन्नी देवी, रेशमा, फलक, हबीब, मोहन, रेनू मौर्य, उमा, कल्लू, आशा, नीला देवी समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
