Spread the love

बागजाला गांव में अनिश्चितकालीन धरना 20वें दिन भी जारी, कल होगा ‘भैंस के आगे बीन बजाने’ का कार्यक्रम

भाजपा सरकार अधिकार देने वाली नहीं, छीनने वाली सरकार है : हरीश पनेरु

बागजाला। भूमि के मालिकाना अधिकार, निर्माण कार्यों पर लगी रोक हटाने, पंचायत चुनाव का अधिकार बहाल करने समेत आठ सूत्रीय मांगों को लेकर बागजाला गांव में अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला कमेटी के नेतृत्व में ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना 20वें दिन भी जारी रहा।

धरने के समर्थन में पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश पनेरु ने भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “यह सरकार अधिकार देने वाली नहीं, बल्कि जनता से अधिकार छीनने वाली सरकार है। बागजाला के लोगों को भी अपना मालिकाना हक इस सरकार से छीनकर लेना होगा।” उन्होंने आगे कहा कि पहाड़ से मैदान तक जनता आपदा, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन धामी सरकार का ध्यान केवल लोगों को उजाड़ने पर है। उन्होंने आंदोलन को पूरा समर्थन देने और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

किसान महासभा प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी ने कहा कि जिस तरह से बागजाला आंदोलन को चौतरफा समर्थन मिल रहा है, उससे आंदोलन की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि “मजबूत एकता और संघर्ष ही बागजाला की जीत का मार्ग प्रशस्त करेंगे।”

धरने के 20वें दिन बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश पनेरु, किसान महासभा प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी, महिला नेता विमला रौथाण, डॉ. उर्मिला रैस्वाल, वेद प्रकाश, विमला देवी, हेमा देवी, हरक सिंह बिष्ट, ऋषि मटियाली, मोहन लाल, गणेश राम, हरिदित्ता सिंह, दीवान सिंह बर्गली, एमएस मलिक, मीना भट्ट, प्रेम सिंह नयाल, गुलशन, विमला पाण्डे, सुन्दर लाल, ललित प्रसाद, बापु देव, पावती, पानूली देवी, दिवान सिंह, पुष्पा देवी, हेमादेवी, उमा, विपिन पनेरु, पंकज, चन्दन, निर्मला देवी, सुरेश चन्द्र, मुकादेवीं, असलम, नसीर अहमद, चमन, चंपा देवी, पार्वती देवी, मो. परवेज, चन्दन सिंह मटियाली, यासीन, लोकेश कुमार, नारायण प्रसाद, दिनेश चन्द्र, भगवती आर्य, देवी आर्य, दया देवी, अनीता, सरस्वती, वासुदेव, महेश राम, कमला देवी, हरि गिरी, भगवती गोस्वामी, राधा, इरफान, शहजाद, भावना देवी, कमल, आनन्द राम, शिवम टम्टा, शाकिर, रामभजन, मिथलेश, चन्द्र, सरोज, जीवंती, दीपा, सुनीता, सुषमा आर्य, विद्या, ललिता, शकुन्तला, दुर्गा देवी, मधु बिष्ट, रेखा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

सरकार की लगातार उपेक्षा से आक्रोशित ग्रामीणों ने ऐलान किया है कि कल ‘भैंस के आगे बीन बजाने’ का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


Spread the love