Spread the love

सुशीला तिवारी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में मिली अज्ञात महिला की लाश, पुलिस ने शिनाख्त में जनता से मांगी मदद

हल्द्वानी। डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, हल्द्वानी के आपातकालीन विभाग से 6 सितम्बर 2025 को एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस द्वारा शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार मृतका का रंग गेहूंवा है और उसकी लंबाई लगभग 5 फुट 3 इंच है। शव बरामदगी के समय महिला ने काले रंग की टी-शर्ट और रंग-बिरंगी शॉल पहन रखी थी।

इस संबंध में पुलिस ने आसपास के सभी थानों और चौकियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए मृतका की पहचान कराने का अनुरोध किया है। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी ने बताया कि यह मामला अभी जांचाधीन है और यदि किसी थाने क्षेत्र से इसका संबंध पाया जाता है तो तत्काल थाना हल्द्वानी को सूचित किया जाए।

पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस महिला के संबंध में कोई जानकारी रखता हो या उसकी पहचान जानता हो, तो शिनाख्त में पुलिस की मदद करें।

अधिक जानकारी या सूचना के लिए लोग नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—

  • मोबाइल: 9411112877

  • फोन: 05946-284329

पुलिस का कहना है कि किसी भी प्रकार की सूचना मृतका की पहचान और परिजनों तक पहुंचाने में मददगार साबित हो सकती है।


Spread the love