सरकारी विज्ञापन
bhimtal-cdo-arvind-kumar-pandey-explanation-notice-file-delay-news
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, भीमताल / नैनीताल: मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय ने कार्यालय में पत्रों के डिस्पैच में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि कार्यों में लेट-लतीफी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें: सरस मेले के चौथे दिन जिला उद्योग केंद्र की योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी; स्वरोजगार एवं उद्यमिता की ओर बढ़े कदम

समयबद्ध रूप से पटल पर पत्र न भेजे जाने से प्रभावित हो रहा निष्पादन

मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यालय में विभिन्न विभागों एवं व्यक्तियों द्वारा प्रेषित किए जाने वाले पत्रों को प्राप्त होने के उपरान्त समयबद्ध रूप से संबंधित पटल पर प्रेषित नहीं किया जा रहा है। परिणामस्वरूप संबंधित प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही किए जाने में अनावश्यक विलम्ब हो रहा है, जिससे कार्यालयीय कार्यों का समयबद्ध एवं सुचारू निष्पादन प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़ें:  सुशीला तिवारी अस्पताल में डीएम का औचक छापा, फटे बेड और गंदगी देख भड़के जिलाधिकारी

विधायक निधि की साइन फाइल रोकने पर सीडीओ की सख्त टिप्पणी

मुख्य विकास अधिकारी ने विशेष रूप से कहा कि 11 नवंबर को विधायक निधि साइन होने के बाद 27 नवंबर की अपराह्न तक पत्र डिस्पैच न किया जाना गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छोटी-छोटी यह लापरवाही नहीं, भ्रष्टाचार का विषय बनती हैं। जब फाइल साइन हो चुकी है, तो उसे रोककर रखना और डिस्पैच न करना सामान्य लापरवाही नहीं मानी जा सकती। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यह स्थिति अत्यंत आपत्तिजनक है तथा पदीय दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता एवं लापरवाही को परिलक्षित करती है।

यह भी पढ़ें: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा, अलमारी से उड़ा ले गया सोने के कड़े और नकदी; हल्द्वानी पुलिस ने दबोचा

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सीमा टम्टा से 03 दिवस में मांगा स्पष्टीकरण

मुख्य विकास अधिकारी ने इस संबंध में जिला विकास कार्यालय में तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती सीमा टम्टा को निर्देशित किया है कि वे इस संबंध में अपना तथ्यात्मक स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के 03 दिवस के भीतर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

By admin