बागेश्वर में पुलिस अग्निशमन विभाग ने किया अग्नि सुरक्षा निरीक्षण
संवाददाता – सीमा खेतवाल

बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र, बागेश्वर की टीम ने मंगलवार 16 सितंबर 2025 को विभिन्न संस्थानों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण किया।
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी (FSSO) श्री गोपाल सिंह रावत अपनी टीम के साथ कोतवाली बागेश्वर, डीसीआर सर्वर रूम, 112 कंट्रोल रूम एवं केन्द्रीय विद्यालय कठायत बागेश्वर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उपलब्ध प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों (फायर एक्सटिंग्युइशर) की कार्यशीलता की जांच की गई।
इसके साथ ही, वहां मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को उपकरणों के सही संचालन, रख-रखाव एवं आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया की जानकारी दी गई। अग्निशमन विभाग ने यह भी बताया कि समय-समय पर उपकरणों की जांच और प्रशिक्षण से आगजनी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।





