Spread the love

रामगढ़ महाविद्यालय में पहली बार छात्रसंघ का गठन, सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव

रामगढ़। रामगढ़ डिग्री कॉलेज में पहली बार छात्रसंघ चुनाव संपन्न हुआ। लंबे समय बाद आयोजित इस चुनाव में खास बात यह रही कि सभी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।

गौरतलब है कि वर्ष 2023 में छात्र-छात्राओं द्वारा समय पर नामांकन पत्र दाखिल न करने के कारण चुनाव नहीं हो पाए थे। इस बार सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश चन्द्र (जीतू) ने छात्रों को चुनावी प्रक्रिया की जानकारी देकर उनका मनोबल बढ़ाया और उन्हें भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

23 सितम्बर को छात्रों ने महाविद्यालय से नामांकन पत्र खरीदे। अगले दिन यानी 24 सितम्बर को अध्यक्ष पद के लिए कोमल आर्या, उपाध्यक्ष पद के लिए दिव्या मेर, सचिव पद के लिए रीता आर्या, संयुक्त सचिव पद के लिए गरिमा आर्या और कोषाध्यक्ष पद के लिए सचिन कुमार ने अपने नामांकन पत्र समयानुसार जमा किए। सभी पदों पर एकमात्र नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई।

नामांकन पत्र जमा कराने और चुनाव प्रक्रिया के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नागेंद्र द्विवेदी, सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश चन्द्र जीतू, ऋषभ आर्या, गौरव कुमार, महेश चन्द्र, प्रियांशु पाल, कमल नेगी, अमित कुमार, अपर्णा मेर, चम्पा, दिव्या नेगी समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

महाविद्यालय परिवार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने निर्विरोध गठित छात्रसंघ टीम को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि नया छात्रसंघ महाविद्यालय में शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों को और मजबूती प्रदान करेगा।


Spread the love

You missed