Spread the love

गरुड़ में अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीणों ने मिलकर चलाया स्वच्छता अभियान

संवाददाता: सीमा खेतवाल

गरुड़ (बागेश्वर)। विकासखण्ड गरुड़ के गागरीगोल बाजार के पास सोमवार, 26 मई 2025 को स्वच्छता ही सेवा-2025 पखवाड़ा के अंतर्गत भव्य स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत बागेश्वर, माननीय क्षेत्र पंचायत प्रमुख गरुड़, माननीय जिला पंचायत सदस्य, नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत मन्यूड़ा के समस्त ग्रामवासी गरिमामय उपस्थिति में शामिल हुए।

कार्यक्रम में जिला पर्यटन अधिकारी, जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, विकासखण्ड गरुड़ के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्वजल परियोजना बागेश्वर के कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।

अभियान के अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष बागेश्वर ने सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता शपथ दिलाई और स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इसके अतिरिक्त पर्यटन विभाग द्वारा देवस्थल बैजनाथ मंदिर परिसर में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं, जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारियों के माध्यम से धार्मिक स्थलों के आसपास स्वच्छता अभियान का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया।


Spread the love