Spread the love

अनिल कपूर डब्बू ने मंडी परिषद का नया भवन किया उद्घाटन, मंडियों में ड्रोन तकनीक लाने का किया ऐलान

हल्द्वानी। उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने आज मंडी परिषद के नव निर्मित डीजीएम कार्यालय का भव्य लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि इस आधुनिक भवन का निर्माण कार्य लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया गया है।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि मंडी परिषद की आय अब लगभग 200 करोड़ रुपये तक पहुँच गई है, जो परिषद के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है। उन्होंने यह भी बताया कि किसानों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने रुद्रपुर और देहरादून में जैविक मंडियों की स्थापना की दिशा में कार्य जारी रहने की जानकारी दी। साथ ही मंडी परिषद अब ड्रोन तकनीक को किसानों तक पहुँचाने की योजना बना रही है, ताकि फसल के प्रबंधन और उत्पादकता में सुधार हो सके। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सेब उत्पादक किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने के निर्देश भी मंडियों और व्यापारियों को दिए हैं।

लोकार्पण समारोह में बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, वरिष्ठ बीजेपी नेता ध्रुव रौतेला, मंडी परिषद के प्रबंध निदेशक हेमंत वर्मा, जीएम निर्मला बिष्ट, रुद्रपुर मंडी समिति के सचिव विश्वविजय सिंह देव, हल्द्वानी मंडी सचिव दिग्विजय सिंह देव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि मंडी परिषद की यह पहल किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और कृषि व्यवसाय में नई तकनीक को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित होगी।


Spread the love

You missed