काशीपुर: मेडिकल स्टोर पर छापा, 1599 नशीले कैप्सूल बरामद — स्टोर स्वामी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” विज़न को साकार करने की दिशा में कुमाऊँ पुलिस और औषधि नियंत्रक विभाग का संयुक्त अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को SOTF कुमाऊँ परिक्षेत्र, औषधि नियंत्रक विभाग और काशीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने आर्यनगर रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयाँ बरामद कीं।
जानकारी के अनुसार, छापा थाना काशीपुर क्षेत्रान्तर्गत आर्यनगर रोड, पंत पार्क के निकट स्थित “माता गर्जिया मेडिकल स्टोर” पर मारा गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने Tramadol के 646 और Alprazolam के 953 कैप्सूल बरामद किए। कुल 1599 नशीले कैप्सूल मौके पर जब्त किए गए।
पूछताछ में मेडिकल स्टोर स्वामी सौरभ सारस्वत (पुत्र स्व. मनोज कुमार सारस्वत) किसी भी वैध अभिलेख या बिल प्रस्तुत करने में असफल रहा। इस पर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं औषधि नियंत्रक विभाग ने भी अलग से विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
संयुक्त टीम में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार, औषधि निरीक्षक निधि शर्मा, SOTF कुमाऊँ परिक्षेत्र की ऑपरेशन यूनिट, तथा कोतवाली काशीपुर पुलिस के उप निरीक्षक गणेश पांडे, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र बिष्ट और कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र सिंह शामिल रहे।
कुमाऊँ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि, “कुमाऊँ पुलिस का लक्ष्य स्पष्ट है — नशे के हर स्रोत को जड़ से समाप्त करना। किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
#DrugsFreeUttarakhand,#ड्रग्सफ्रीउत्तराखंड,#KumaonPoliceAction,#काशीपुरपुलिस,#AntiDrugsCampaign,#नशामुक्तअभियान,#PoliceAction,#औषधिनियंत्रकविभाग,#NDPSAct,#IllegalDrugsSeizure,#KashipurNews,#UttarakhandPolice,#PushkarSinghDhami,#StopDrugsAbuse,#SayNoToDrugs,#KumaonRegion,#BreakingNews,#CrimeNews,#उत्तराखंडसमाचार
