Spread the love

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 44 IAS और PCS अधिकारियों के विभाग बदले,नैनीताल,बागेश्वर जिले के भी डीएम बदले

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने रविवार (12 अक्टूबर, 2025) को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय वन सेवा (IFS) और प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के कुल 44 अधिकारियों की वर्तमान तैनाती में बदलाव कर दिया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा जारी आदेश में कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रमुख बदलाव:

श्री दिलीप जावलकर (IAS-2003): इन्हें अपर सचिव-ग्राम्य विकास, ग्रामीण निर्माण विभाग, CPD, UGVGS-REAP की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए केवल सचिव-वित्त, नियोजन, जलागम, बाह्य सहायतित परियोजनाएँ, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी-उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम (UPRNN) के पद पर बनाए रखा गया है।

डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम (IAS-2004): निदेशक-मत्स्य का प्रभार हटाकर इन्हें सचिव-पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, सहकारिता विभाग, दुग्ध विकास, दुग्ध उत्पाद निदेशक-मत्स्य का दायित्व सौंपा गया है।

श्री रघुवीर सिंह चौहान (IAS-2009): महानिदेशक-कृषि एवं उद्यान विभाग, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर-यूकॉप, आयुक्त-चाय के प्रभार से मुक्त कर इन्हें केवल महानिदेशक-कृषि एवं आयुक्त-चाय की जिम्मेदारी दी गई है।

श्री धीराज सिंह गर्ब्याल (IAS-2015): सचिव-पर्यटन एवं धार्मिक यात्रा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी-पर्यटन विकास परिषद, देहरादून का प्रभार हटाकर इन्हें सचिव-ग्राम्य विकास, ग्रामीण निर्माण विभाग, CPD, UGVGS-REAP की नई जिम्मेदारी दी गई है।

डॉ. पराग मधुकर धकाते (IFS): विशेष सचिव-अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मा० मुख्यमंत्री, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं सदस्य-वित्त आयोग का प्रभार हटाकर इन्हें विशेष सचिव-पंचायती राज विभाग का दायित्व दिया गया है।

श्रीमती सोनिका (IAS-2010): अपर सचिव-महिला एवं बाल विकास, निदेशक-महिला कल्याण एवं जिलाधिकारी, हरिद्वार के प्रभार से मुक्त करते हुए उन्हें उपाध्यक्ष-हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है।

श्री ललित मोहन रयाल (IAS-2011): अपर सचिव-कार्मिक एवं सतर्कता, मा० मुख्यमंत्री, सचिव स्टाफ-मा० मुख्यमंत्री, सचिव, उत्तराखंड का प्रभार हटाकर इन्हें अपर सचिव-कार्मिक एवं सतर्कता, नैनीताल, उपाध्यक्ष-जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

श्री आलोक कुमार पाण्डेय (IAS-2016): जिलाधिकारी, अल्मोड़ा का प्रभार हटाकर इन्हें मुख्य विकास अधिकारी-PMGGSY, अपर सचिव-सूचना प्रौद्योगिकी, सुरक्षा एवं विज्ञान, निदेशक-ITDA, प्रबन्ध निदेशक-सिडकुल की जिम्मेदारी दी गई है।

श्री गौरव कुमार (IAS-2017): निदेशक-सिडकुल का प्रभार हटाकर इन्हें जिलाधिकारी, चमोली नियुक्त किया गया है।

श्री आशीष कुमार भटगई (IAS-2018): जिलाधिकारी, बागेश्वर के प्रभार से मुक्त कर इन्हें जिलाधिकारी, देहरादून नियुक्त किया गया है।

PCS अधिकारियों के तबादले में भी फेरबदल:

श्री अशोक कुमार पाण्डेय (PCS): परीक्षा नियंत्रक, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार के पद से हटाकर उन्हें मुख्य विकास अधिकारी, उत्तरकाशी बनाया गया है।

श्री सुन्दर लाल सेमवाल (PCS): मुख्य विकास अधिकारी, उत्तरकाशी के प्रभार से हटाकर निदेशक-उद्यान का दायित्व दिया गया है।

श्री जयवर्धन शर्मा (PCS): अपर जिलाधिकारी, चम्पावत से हटाकर परीक्षा नियंत्रक-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है।

श्रीमती युक्ता मिश्रा (PCS): उप सचिव, उत्तराखंड सूचना आयोग, देहरादून के प्रभार से मुक्त कर अपर जिलाधिकारी, अल्मोड़ा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

श्री नरेश चन्द दुर्गापाल (PCS): नगर आयुक्त, नगर निगम, रुद्रपुर के पद से हटाकर संयुक्त निदेशक/प्रबन्ध निदेशक, उत्तराखंड परिवहन निगम, हल्द्वानी नियुक्त किया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने वर्तमान पद/विभाग से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती के पद/विभाग में कार्यभार ग्रहण करेंगे। यह आदेश संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह पटियाल द्वारा जारी किया गया है।


Spread the love