सरकारी विज्ञापन
Fri. Oct 9th, 2026
हनीमून बना हैवानियत की कहानी
Spread the love

हनीमून बना हैवानियत की कहानी: हल्द्वानी की महिला से पति ने की बर्बर पिटाई, कान का पर्दा फटा, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

हल्द्वानी। शहर की एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न के बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ ही समय बाद उसका वैवाहिक जीवन नर्क बन गया। हद तो तब हो गई जब हनीमून के दौरान पति ने शक के चलते उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसके कान का पर्दा तक फट गया।

सर्वोदय कॉलोनी, डहरिया हल्द्वानी निवासी महिला ने महिला समाधान केंद्र में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसका विवाह 3 मार्च 2024 को पिथौरागढ़ निवासी …………. से हुआ था। विवाह में परिजनों ने सामर्थ्य अनुसार दान-दहेज दिया, इसके बावजूद ससुराल पक्ष की मांगें खत्म नहीं हुईं।

पीड़िता के अनुसार, हनीमून के दौरान अंडमान-निकोबार में पति ने उस पर चरित्र को लेकर शक जताया और मारपीट की। थप्पड़ों और हमले से उसके कान का पर्दा फट गया, लेकिन इसके बाद भी उत्पीड़न थमा नहीं। पति आए दिन गाली-गलौज करता, चरित्र पर लांछन लगाता और शारीरिक हिंसा करता रहा।

महिला का आरोप है कि उसकी सास ने पिता की तीन लाख रुपये की एफडी तुड़वाने का दबाव बनाया। मना करने पर पति ने उसके साथ मारपीट की। गर्भावस्था के दौरान भी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पुत्री के जन्म और पिता के निधन जैसे संवेदनशील समय में भी ससुराल पक्ष का रवैया अमानवीय रहा।

पीड़िता ने बताया कि कई बार पंचायत, समझौते और लिखित माफी के बावजूद उत्पीड़न जारी रहा। अगस्त 2025 में उसे ससुराल में नजरबंद कर दिया गया। किसी तरह पुलिस की मदद से वह अपने मायके लौट पाई।

महिला समाधान केंद्र की शिकायत के बाद पुलिस ने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।


Spread the love