बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आई Update
Spread the love

बड़ी खबर | उत्तराखंड बोर्ड ने जारी की हाईस्कूल–इंटरमीडिएट 2026 की नामावली, स्कूलों को सख्त निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर अहम अपडेट जारी कर दिया है। परिषद ने परीक्षा वर्ष 2026 एवं परीक्षा फल सुधार परीक्षा 2025 (द्वितीय) की नामावली आधिकारिक बोर्ड परीक्षा पोर्टल पर अपलोड कर दी है।

परिषद द्वारा जारी पत्र के अनुसार, सभी विद्यालय अब www.ubse.uk.gov.in वेबसाइट पर जाकर Board Exam सेक्शन में Download Nominal Roll 2026 लिंक के माध्यम से नामावली डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए विद्यालयों को पहले से जारी स्कूल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

परिषद ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जनपद के सभी प्रधानाचार्यों / प्रधानाध्यापकों को तत्काल यह सूचना अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

📌 क्यों है यह आदेश महत्वपूर्ण?

  • परीक्षा से पहले नामावली में त्रुटि सुधार का यही आखिरी मौका

  • छात्र-छात्राओं के नाम, विषय और विवरण की सही जांच जरूरी

  • गलती रहने पर परीक्षा और परिणाम दोनों प्रभावित हो सकते हैं

परिषद सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी द्वारा जारी इस पत्र के बाद शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है। अब जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की है कि समय रहते नामावली की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।


Spread the love

You missed