नितिन नवीन से महापौर गजराज बिष्ट की शिष्टाचार भेंट
Spread the love

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से महापौर गजराज बिष्ट की शिष्टाचार भेंट,हल्द्वानी आगमन का दिया औपचारिक निमंत्रण

नई दिल्ली/हल्द्वानी। नगर के महापौर गजराज बिष्ट ने आज भाजपा मुख्यालय, नई दिल्ली में नवनिर्वाचित भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर महापौर ने उन्हें हल्द्वानी आगमन का औपचारिक निमंत्रण दिया, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सहर्ष स्वीकार किया।

मुलाकात के दौरान हल्द्वानी शहर से जुड़े प्रमुख विकासात्मक, जनसरोकार और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। महापौर गजराज बिष्ट ने शहर में शहरी अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, यातायात व्यवस्था में सुधार, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता व्यवस्था तथा पर्यटन विकास से संबंधित मुद्दों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया।

उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सहयोग की अपेक्षा भी जताई। इस पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने हल्द्वानी के समग्र विकास के प्रति सकारात्मक रुख व्यक्त करते हुए शीघ्र नगर भ्रमण का आश्वासन दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ जनहित से जुड़े कार्यों में केंद्र, राज्य और नगर निकाय के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष बल दिया।


Spread the love