Spread the love

गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड पुलिस कर्मियों को पदोन्नति का तोहफा

46 अपर उपनिरीक्षक व अपर गुल्मनायक बने गुल्मनायक पीएसी/आईआरबी

देहरादून। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने वाला निर्णय लिया है। पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड द्वारा 46 अपर उपनिरीक्षक (सशस्त्र पुलिस) एवं अपर गुल्मनायक पीएसी/आईआरबी को गुल्मनायक पीएसी/आईआरबी के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह पदोन्नति विभागीय प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत की गई है। पदोन्नत किए गए पुलिस कर्मी लंबे समय से अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा के माध्यम से विभाग की सेवा कर रहे थे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर यह निर्णय पुलिस बल के लिए सम्मान और प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर मिली यह सौगात उत्तराखंड पुलिस बल के लिए उत्साह और गर्व का विषय बनी हुई है।


Spread the love