सरकारी विज्ञापन
Fri. Oct 9th, 2026
Spread the love

हीरानगर वीनस ट्रेडर्स के गोदाम में लगी आग, फ़िलहाल आग पे दमकल विभाग ने पा लिया काबू

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में वीनस ट्रेडर्स कपड़े के गोदाम में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। फिलहाल दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। एसआई विजय पाल के मुताबिक हीरानगर में परवीन कुमार के वीनस ट्रेडर्स कपड़े के गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया। उन्होंने कहा प्रथम दृष्टि आग लगने के कारण अभी सही जानकारी नहीं ज्ञात हो रही है किन्तु प्रतीत हो रहा है कि कारण शार्ट सर्किट हो सकता हैं।


Spread the love