सरकारी विज्ञापन
Fri. Oct 9th, 2026
Spread the love

ऊँचापुल और कुसुमखेड़ा चौराहों के चौड़ीकरण के लिए लगाए गए निशान

हल्द्वानी:- हल्द्वानी में सड़कों और चौराहों को चौड़ा किया जाना है। इसी क्रम में कुसुमखेड़ा, ऊंचापुल सहित आसपास के इलाकों में निर्माणों पर लाल निशान लगाए गए है। नैनीताल रोड के सड़क चौड़ीकरण के साथ-साथ अब कालाढूंगी रोड में भी चौराहों के चौड़ीकरण की कार्य तेज गति से होने लगा है।

आज कुसुमखेड़ा और ऊंचा पुल चौराहों के चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने लाल निशान लगाए हैं। इससे पूर्व मंगल पड़ाव से ओके होटल तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। नगर निगम की टीम मंगलवार को कुसुमखेड़ा क्षेत्र में पहुंची और यहां तिराहे और चौराहों और चौड़ा करने की जद में आ रही संपत्तियों पर लाल निशान लगाने लगी। तिराहों और चौराहों पर सड़क को चौडा करना है। सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने बताया कि कुसुमखेड़ा, ऊंचापुल, कठरिया और लामाचौड़ में लाल निशान लगाए गए हैं। आज कुसुमखेड़ा और ऊंचा पुल चौराहों के चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने लाल निशान लगाए हैं। जिसमें व्यापारियों द्वारा विरोध भी किया जा रहा है, वहीं अब आज से कालाढूंगी रोड के चौराहों के चौड़ीकरण को लेकर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि राज्य सरकार से स्वीकृति प्राप्त होने के बाद कार्रवाई प्रारंभ की गई है। चौड़ीकरण की सीमा आने वाली राजकीय और निजी संपत्तियों को चिन्हित कर लिया गया है। बताया कि संबंधित अपना पक्ष रखने के लिए नगर निगम आ सकते हैं


Spread the love