अल्मोड़ा: लमगड़ा ब्लॉक में लेखाकार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई
अल्मोड़ा। जिले के लमगड़ा ब्लॉक कार्यालय में तैनात एक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, आरोपी लेखाकार हर सिंह बिष्ट उर्फ हरीश सिंह बिष्ट पर शौचालय निर्माण से जुड़ी फाइल को आगे बढ़ाने और एफडीआर (फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद) जारी कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में विजिलेंस विभाग से शिकायत की थी।
यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी और नाबालिग बेटी ने की बबलू की हत्या, आत्महत्या का दिया था रूप
शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस टीम ने योजना बनाकर ट्रैप कार्रवाई की। जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता को तीन लाख रुपये के शौचालय निर्माण कार्य का टेंडर स्वीकृत हुआ था, जिसकी एफडीआर रिलीज करने के बदले आरोपी पैसे की मांग कर रहा था।
यह भी पढ़ें 👉 “ऑपरेशन साइबर प्रहार” : ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों म्यूल अकाउंट चिन्हित, 5 संदिग्ध हिरासत में
विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि सरकारी कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें



