जिला अस्पताल बागेश्वर को मिला विशेषज्ञ चिकित्सक, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल
बागेश्वर जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला अस्पताल बागेश्वर में नए विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती की गई है। इस कदम से न केवल अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि मरीजों को भी बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा डॉ. गौरव सिंह कैड़ा को उनकी पीजी शिक्षा पूर्ण करने के उपरांत जिला चिकित्सालय बागेश्वर में नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को राज्यपाल की ओर से सहर्ष स्वीकृति भी प्रदान की गई है।
डॉ. गौरव सिंह कैड़ा इससे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालाखेत, बेतालघाट (जनपद नैनीताल) में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की हैं।
यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने हथौड़े से पिता पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत
इस नियुक्ति से बागेश्वर जिले के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को अब विशेषज्ञ स्तर की चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी। इससे मरीजों को बड़े शहरों की ओर रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उपचार की गुणवत्ता में भी सुधार आने की उम्मीद है।





