Spread the love

ऑपरेशन प्रहार: बाजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.6 किलो गांजा, 3 तमंचों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ऊधमसिंहनगर जिले में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस का नशा और अवैध असलहों के खिलाफ अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के कुशल निर्देशन में बाजपुर पुलिस को सघन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत 14 अप्रैल 2026 को कोतवाली बाजपुर पुलिस टीम ने क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान लेवडा नदी तिराहे के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 02.664 किलोग्राम गांजा, 03 अवैध तमंचे (315 बोर) और 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने हथौड़े से पिता पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत

बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में कोतवाली बाजपुर में FIR संख्या 136/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट और 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सेरान अंसारी पुत्र मुरसलीन अहमद और मोहम्मद अबूजर पुत्र मोहम्मद विलाल, निवासी खताड़ी, थाना रामनगर, जिला नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त मोहम्मद अबूजर के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

बरामदगी में शामिल:

  • 02.664 किलोग्राम गांजा
  • 03 अवैध तमंचे (315 बोर)
  • 02 जिंदा कारतूस

यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध नशे और हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।


Spread the love

You missed