उधमसिंहनगर में नशे पर सबसे बड़ी चोट, 558 किलो गांजा बरामद
रुद्रपुर: उत्तराखंड में “नशा मुक्त देवभूमि” अभियान के तहत उधमसिंहनगर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 558.78 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में लगभग 2 करोड़ 80 लाख रुपये कीमत की नशे की खेप जब्त की गई, साथ ही तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 18 अप्रैल 2026 को एसओजी रुद्रपुर और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बागवाला फ्लाईओवर के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कैंटर (UP81 FT 5851) को रोका। तलाशी के दौरान सुतली के गट्ठरों के बीच छुपाकर रखे गए 18 प्लास्टिक कट्टों और तीन स्कूली बैगों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज
पुलिस ने मौके से संजय गुप्ता (रुद्रपुर), डीटू यादव और मोहित यादव (मैनपुरी, यूपी) को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि यह खेप उड़ीसा के सोनपुर से लाकर रुद्रपुर में सप्लाई की जानी थी।
बरामदगी में 558.78 किलो गांजा, एक कैंटर, 5 मोबाइल फोन और ₹29,880 नकद शामिल हैं। मुख्य आरोपी संजय गुप्ता के खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं और उसकी अवैध संपत्ति सीज करने की कार्रवाई भी चल रही है।
यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने हथौड़े से पिता पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश जारी है। उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसपी ने पुलिस टीम को ₹7,500 का इनाम देने की घोषणा की है।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें





