Spread the love

डीएसए मैदान में डिस्ट्रिक्ट बार की शानदार जीत, पीडब्ल्यूडी को 24 रन से हराया

नैनीताल:नगर के मल्लीताल स्थित डीएसए मैदान में आयोजित जे.के. लखेड़ा मेमोरियल ऑफिशियल क्रिकेट टूर्नामेंट में डिस्ट्रिक्ट बार की टीम ने पीडब्ल्यूडी नैनीताल को 24 रनों से हराकर अपने अभियान की जीत के साथ शुरुआत की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डिस्ट्रिक्ट बार ने निर्धारित 15 ओवरों में 149 रन बनाए। टीम की ओर से प्रदीप मणि त्रिपाठी ने 40 गेंदों में नाबाद 58 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि पंकज सिंह बोरा गंगा ने 29 गेंदों में नाबाद 45 रन जोड़े। अन्य बल्लेबाजों में विनीत (18*), अजय (2*) ने भी योगदान दिया।

यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज

150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीडब्ल्यूडी की टीम 125 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से यशवंत ने नाबाद 38 और राकेश ने 23 रन बनाए।

डिस्ट्रिक्ट बार की ओर से प्रदीप मणि त्रिपाठी, पंकज सिंह बोरा गंगा, अशोक मौलेखी और दीपक ने प्रभावी गेंदबाजी कर अहम विकेट झटके।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने हथौड़े से पिता पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत

मैच के दौरान मुख्य अतिथि गोपाल सिंह रावत और भुवन आर्या मौजूद रहे। वहीं जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट और सचिव संजय सुयाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टीम का अगला मुकाबला मंगलवार को जल संस्थान के साथ होगा।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love