नकली गहनों पर गोल्ड लोन
Spread the love

हल्द्वानी: नकली गहनों पर पास कराया गोल्ड लोन, बैंक को करीब 2.85 लाख की चपत

हल्द्वानी में बैंक ऑफ बड़ौदा से जुड़ा एक चौंकाने वाला धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां नकली आभूषणों को असली बताकर करीब पौने तीन लाख रुपये का गोल्ड लोन पास करा लिया गया। इस पूरे खेल में बैंक के अधिकृत सर्राफ की मिलीभगत भी सामने आई है।

मामला वर्ष 2022 का है। बैंक प्रबंधन के अनुसार बनभूलपुरा क्षेत्र की रहने वाली आसमा पत्नी शाहरुख और उजाला नगर निवासी नाजरा पत्नी खलील ने अलग-अलग गोल्ड लोन के लिए आवेदन किया था। बैंक ने आभूषणों की जांच का जिम्मा शांति ज्वैलर्स, बर्तन बाजार के प्रोपराइटर राजेश कुमार वर्मा को सौंपा। सर्राफ की रिपोर्ट के आधार पर आसमा को 1.45 लाख और नाजरा को 1.40 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज

कुछ समय बाद दोनों खातों में लोन की किस्तें जमा नहीं हुईं और 20 दिसंबर 2022 को खाते एनपीए घोषित कर दिए गए। इसके बाद 20 मार्च 2023 को बैंक में रखे गहनों की दोबारा जांच कराई गई, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ—गहने नकली पाए गए।

बैंक द्वारा कई बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद आरोपियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए बैंक प्रबंधक ने हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने हथौड़े से पिता पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत

मिली जानकारी के अनुसार  इस मामले में दोनों महिलाओं और अधिकृत सर्राफ राजेश कुमार वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love