उधम सिंह नगर में फर्जी आयुर्वेदिक दवाओं का बड़ा घोटाला उजागर, आरोपी गिरफ्तार
उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आयुर्वेदिक दवाओं के नाम पर लंबे समय से फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। जिला प्रशासन ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है।
इस खुलासे में उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह की अहम भूमिका रही। उन्होंने खुद मरीज बनकर आरोपी तक पहुंच बनाई और पूरे मामले का पर्दाफाश किया। दरअसल, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि एक कथित डॉक्टर मरीजों को गलत दवाएं देकर इलाज कर रहा है।
जांच में सामने आया कि आरोपी आयुर्वेदिक दवाओं के नाम पर एलोपैथिक शुगर की गोलियां मिलाकर मरीजों को दे रहा था। इसके बाद प्रशासन ने पुलिस, आयुर्वेद विभाग, ड्रग इंस्पेक्टर और जीएसटी टीम के साथ संयुक्त छापेमारी की।
यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज
छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में दवाएं, करीब 60 हजार शुगर की गोलियां, विटामिन-डी, खाली पैकेट और पैकिंग मशीनें बरामद की गईं। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी के पास कोई वैध मेडिकल डिग्री नहीं थी, फिर भी वह लंबे समय से इलाज कर रहा था।
मामले को और गंभीर बनाते हुए मौके से एक अवैध हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। वहीं, बारासिंघा के सींग मिलने पर वन विभाग ने भी अलग से केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने हथौड़े से पिता पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत
प्रशासन के अनुसार आरोपी का नेटवर्क काफी बड़ा था और वह इन दवाओं की सप्लाई देश-विदेश तक कर रहा था। फिलहाल आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि बिना प्रमाणित डॉक्टर से इलाज न कराएं और संदिग्ध दवाओं का सेवन तुरंत बंद कर स्वास्थ्य जांच जरूर कराएं।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें





