मदरसन कंपनी विवाद सुलझा, श्रमिक काम पर लौटे; उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई
नैनीताल जनपद के लालकुआं स्थित मदरसन कंपनी में चल रहा श्रमिक विवाद मंगलवार को प्रशासन, पुलिस और श्रम विभाग की मध्यस्थता से समाप्त हो गया। कई दौर की वार्ता के बाद प्रबंधन ने श्रमिकों की 14 में से 12 मांगों को तत्काल मान लिया, जबकि शेष दो मांगों पर शासन स्तर पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। समझौते के बाद श्रमिकों ने अनशन खत्म कर काम पर वापसी कर ली है और फैक्ट्री में उत्पादन सुचारू रूप से शुरू होने जा रहा है।
पूरे घटनाक्रम में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले श्रमिकों के धैर्य और अनुशासन की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी ने सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस श्रमिकों की जायज मांगों के समाधान के लिए उनके साथ खड़ी है।
यह भी पढ़ें 👉 कालाढूंगी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत
यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज
प्रशासन ने दोहराया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें





