पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य
Spread the love

बागेश्वर में LPG और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, प्रशासन की निगरानी में वितरण जारी

संवाददाता: सीमा खेतवाल

बागेश्वर जनपद में एलपीजी गैस और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु बनी हुई है। जिला प्रशासन की प्रभावी निगरानी और बेहतर प्रबंधन के चलते शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को समय पर ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिला पूर्ति अधिकारी जी.बी. पांडे के अनुसार, मंगलवार को विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से कुल 704 गैस सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है। इसमें बागेश्वर, गरुड़, कपकोट और कांडा क्षेत्रों के साथ-साथ दूरस्थ ग्रामीण इलाकों को भी नियमित आपूर्ति दी जा रही है। शहरी क्षेत्रों में भी गैस की उपलब्धता सामान्य बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉 कालाढूंगी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

इसके अलावा जनपद के 14 पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। वर्तमान में लगभग 71,915 लीटर डीजल और 74,837 लीटर पेट्रोल स्टॉक में है, जिससे आम जनता को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love