रुद्रपुर में असिस्टेंट मैनेजर ने ………. लगाकर दी जान, पत्नी को वीडियो कॉल कर के बाद उठाया कदम
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) के पंतनगर सिडकुल क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक निजी कंपनी में कार्यरत असिस्टेंट मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक ने यह कदम पत्नी से वीडियो कॉल पर बातचीत के बाद उठाया।
घटना पंतनगर थाना क्षेत्र के मेट्रोपोलिस सोसायटी स्थित एक विला की है। मंगलवार दोपहर पत्नी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे आसपास के लोगों की मदद से तोड़ा गया। अंदर युवक का शव फंदे से लटका मिला।
यह भी पढ़ें 👉 कालाढूंगी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद के बाद उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके उत्तर प्रदेश चली गई थी। मंगलवार दोपहर करीब 1:16 बजे पत्नी ने डायल 112 पर कॉल कर बताया कि उसके पति वीडियो कॉल पर खुद को नुकसान पहुंचाने की बात कर रहे हैं, जिसके बाद उनका फोन बंद हो गया।
यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां युवक मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें





