Spread the love

पृथ्वी दिवस पर न्यायिक अधिकारियों ने किया पौधारोपण, दिया जागरूकता का संदेश

नैनीताल। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला न्यायालय परिसर, नैनीताल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला जज श्री प्रशांत जोशी एवं सचिव पारुल थपलियाल ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला जज श्री जोशी ने “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” थीम पर जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर सक्रिय भागीदारी बेहद आवश्यक है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रथम अपर जिला जज श्री संजीव कुमार, द्वितीय अपर जिला जज श्री कुलदीप शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री रवि मिश्रा सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा वन विभाग नैनीताल, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अरुण बिष्ट, अधिवक्तागण एवं न्यायालय के कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संदेश दिया गया।


Spread the love

You missed