हल्द्वानी: 10 लाख की रिश्वत कांड में घिरे पूर्व मुख्य अभियंता, पत्नी के खाते में मंगाई थी रकम; अब दर्ज होगी FIR
हल्द्वानी: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के विरुद्ध विजिलेंस ने एक और बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। हल्द्वानी पेयजल निगम में फर्म पंजीकरण के नाम पर रिश्वत लेने के गंभीर आरोपों में घिरे पूर्व प्रभारी मुख्य अभियंता सुजीत कुमार विकास के खिलाफ अब सतर्कता समिति ने FIR दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं।
पूरा मामला ‘हर्ष एंटरप्राइजेज’ नाम की फर्म को निगम में पंजीकृत कराने से जुड़ा है। जांच में खुलासा हुआ है कि इस काम के बदले जुलाई 2025 में ‘कुचु पुचु एंटरप्राइजेज’ के कोटक महिंद्रा बैंक खाते में 2-2 लाख रुपये की पांच किस्तों में कुल 10 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। विजिलेंस की जांच में यह बात सामने आई है कि उक्त कंपनी में आरोपी अधिकारी की पत्नी पार्टनर हैं।
यह भी पढ़ें 👉देहरादून मुठभेड़: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, फायरिंग में एक घायल
गौरतलब है कि भ्रष्टाचार की शिकायत मिलते ही शासन ने पिछले साल 14 जुलाई को सुजीत कुमार को निलंबित कर दिया था। सुजीत कुमार का विवादों से पुराना नाता रहा है; वर्ष 2019 में भी उनकी सेवाएं समाप्त की गई थीं, हालांकि बाद में वे बहाल होने में कामयाब रहे थे।
यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज
वर्तमान में विजिलेंस विभाग उन पर आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की भी अलग से जांच कर रहा है। विभाग का कहना है कि जल्द ही कानूनी प्रक्रिया पूरी कर इस मामले में विस्तृत जांच और सख्त कार्रवाई की जाएगी। शासन की इस कड़े रुख से विभाग के भीतर हड़कंप मचा हुआ है।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें





